कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नगरी में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

 कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नगरी में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
मुलताई। (अक्षय सोनी राकेश अग्रवाल)
कार्तिक पूर्णिमा पर आधी रात से ही पवित्र नगरी मुलताई में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। माँ ताप्ती के पावन जल में स्नान ध्यान करने के लिए अन्य जिलों सहित दूसरे प्रदेशों से भी श्रद्धालु प्रति वर्ष मुलताई पहुँचते हैं। इस वर्ष भी लगभग 30 हजार से ज्यादा लोगों के ताप्ती तट पर पहुँचने की उम्मीद है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुँचने से शासन एवम् प्रशसन ने भी व्यवस्थाऐं बनाई है। नगर पालिका सहित पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है।   नगर पालिका द्वारा श्रद्धालुओं को स्नान के समय गहरे पानी में नही उतरने की अपील की है। वहीँ घाटों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। इसके अलावा नपा द्वारा रात्री 8 बजे से महाआरती के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया है।

Source : Agency

13 + 7 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]